Greater Noida : लुहारली टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की जेब होगी ढीली, अब देना होगा इतना चार्ज

Tricity Today | लुहारली टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की जेब होगी ढीली



Greater Noida : लुहारली टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए जरूरी खबर है। लुहारली टोल पर नई दरों लागू कर दिया गया है। वाहनों को अब टोल से गुजरने के दौरान अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। बढ़ी हुई दरें शुक्रवार रात 12 बजे से लागू कर दी जाएगी। आपको बता दें, एनएचएआई लुहारली टोल प्लाजा से रोजाना करीब 25 हजार वाहन गुजरते हैं। हालांकि फास्टैग की सुविधा शुरू होने से कैश ले जाने की समस्या खत्म हो गई है। नए निर्देशानुसार सभी प्रकार के वाहनों की टोल शुल्क की दरों में 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

हर वाहन चालकों को देना होगा चार्ज
राष्ट्रीय राजमार्ग- 91 पर सिकंदराबाद के निकट लुहारली टोल प्लाजा स्थित है। इससे 2015 में बनाया गया है। दिल्ली से से वाया बुलंदशहर, अलीगढ़ और इटावा और कानुपर जाने वाले इस मार्ग का प्रयोग करते है। वही, एनएचएआई हर साल टोल दरों में एक अप्रैल से बढ़ोतरी करता है। टोल प्रबंधन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। साथ ही टोल की 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लोकल वाहनों के मासिक पास की दरें भी बढ़ाई गई हैं। कुल मिलाकर इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले हर वाहन चालकों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। 

नई दरों के अनुसार देना होगा टोल

-कार और हल्के वाहनों को 140 रुपए देना होगा।

-मिनी बस से 220 रुपए का टोल वसूला जाएगा।

-भारी वाहनों ट्रक और बस समेत दो धुरी वाले वाहनों से 450 रुपए लिए जाएंगे।

-तीन धुरी वाले वाहनों को 690 रुपए टोल टैक्स देना होगा।

-हैवी ड्यूटी वाले वाहनों को 885 रुपए देना होगा।

अन्य खबरें