BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू, ये 4 वकील अध्यक्ष पद के लिए खड़े

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू



Greater Noida : जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है और शाम 5:00 बजे तक चलेगा। शाम 5:00 बजे के बाद मतगणना होगी और उसके बाद अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए 4 वकील मैदान में खड़े हैं। जबकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन अधिवक्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो अधिवक्ता, सचिव पद के लिए 3 वकील, सह सचिव प्रशासन पद के लिए दो अधिवक्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ता और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए दो अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए एक महिला अधिवक्ता खड़ी हैं। 

शाम 5:00 बजे तक चलेगा मतदान
चुनाव एल्डर्स कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान कोई भी अधिवक्ता अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखेगा। मतदान शुरू हो गया है और सभी अधिवक्ता बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश आईकार्ड के साथ अपना वोट देने जा रहे हैं। यह चुनाव शाम 5:00 बजे तक चलेगा और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ये वकील लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव
आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए उमेश भाटी, भवंर सिंह भाटी, सूर्य प्रताप सिंह और कालूराम चौधरी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रिजेश कुमार शास्त्री, नरेंद्र कुमार और डॉ.राकेश कुमार सिंह ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्री उर्फ मुस्कान और कुमारी निरोज बाला मैदान में हैं। सचिव पद के लिए अजीत सिंह नागर, रजत शर्मा और नीरज तवंर मैदान में हैं।

दो महिलाएं कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में
सहसचिव प्रशासन पद के लिए प्रवीण कुमार राठौर और आशीष शर्मा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए कविता नागर और मोहन मावी ने नामांकन किया है। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए गरिमा शाक्य और हेमा व सह-सचिव पुस्कालय पद के लिए नीलम वर्मा मैदान में है।

अन्य खबरें