गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर बना हैवान : मां की गैरमौजूदगी में बच्चे की पीट-पीटकर कर दी हत्या, दूसरे को किया घायल

Google Images | Symbolic Image



Gurugram News : गुरुग्राम में महिला को अपने पति के देहांत के बाद दूसरे युवक के साथ रहना भारी पड़ गया। बताया जा रहा कि आरोपी महिला के दोनों बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था। घटना से पहले भी आरोपी ने दोनों बच्चों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
महिला के पति विजय कुमार का देहांत 2023 में हो गया था। इसके बाद वह राजेंद्र पार्क में अपने बच्चों सहित एक व्यक्ति के साथ रहने लगी। उस व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय विनीत चौधरी के रूप में हुई है। विनीत ने बताया की वह अकसर मां की गैरमौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट करता था। कल देर शाम को यह घर आया तो बच्चो की मां घर पर नहीं थी। इसने बच्चों की पिटाई की। 

सात वर्षीय की मौत
इससे गंभीर चोंटों के कारण 7 वर्षीय बच्चे प्रीत की मौत हो गई। 9 वर्षीय लड़का मानू घायल हो गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मृतक बच्चे की मां और विनीत कई महीनों से एक साथ रह रहे थे। आरोपी करीब एक महीने पहले बिजनौर स्थित अपने गांव चला गया था। वापस करीब एक सप्ताह पहले आया था और फिर महिला के साथ रहने लगा।

पुलिस का बयान
राजेंद्र पार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें