हापुड़ में हादसा :  घर के आंगन में खाना पका रही महिला के सिर में लगी गोली, हर्ष फायरिंग बनी मातम की वजह

हापुड़ | 5 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | पीड़िता घायल महिला



Hapur News : हापुड़ में घर में चूल्हे पर खाना बना रही थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर की महिला के सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। परिजनों ने घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला के सिर में आठ टांके लगाए हैं। मामला गांव के कुछ युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग का बताया जा रहा है। महिला के परिजनों ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में छूकर निकली गोली 
दरअसल, गांव शेखपुर की शशि ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घर के आंगन में रखे चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसके सिर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह चींखते हुए जमीन पर गिर गई और लहूलुहान हो गई। मामले की जानकारी पर पति अरूण कुमार और अन्य परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला के सिर में आठ टांके लगाए हैं। गनीमत रही कि गोली सिर को छूते हुए निकल गई, अन्यथा उसकी जान जा सकती थी। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। 

पुलिस का बयान 
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें