हापुड़ में लुटेरों का आतंक : रथयात्रा के दौरान पुलिस के सामने महिला के गले से लूटी सोने की चेन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हापुड़ | 4 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | पीड़ित महिला का फाइल फोटो



Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आए और यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी थी। तभी एक लुटेरा यात्रा में शामिल एक महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार नीता पत्नी राजू कलेक्टर गंज, रेलवे रोड की रहने है। उन्होंने बताया कि वह रविवार को जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल हुई थी। वह चंडी रोड पर खड़ी थी और अपने बच्चों के लिए आइसक्रीम लेने गई तो एक अज्ञात व्यक्ति आया और पीछे से उसने महिला की चेन छीन ली। इस दौरान महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया, शोर मचाया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा निकाली जा रही थी, ऐसे में झपटमार की हरकत कई सवाल खड़े करती है।

पुलिस का बयान 
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने चेन झपटने की बात कही है। महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें