हापुड़ में कुत्तों का आतंक : महिला होमगार्ड समेत कई लोगों को काटकर किया घायल, सहमे शहरवासी

हापुड़ | 5 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | आवारा कुत्ते ने महिला होमगार्ड को काटकर किया घायल



Hapur News : भीषण गर्मी में आवारा कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक आवारा कुत्ते ने ड्यूटी पर जा रही एक महिला होमगार्ड समेत कई लोगों को खूंखार कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार 
दरअसल, महिला होमगार्ड ड्यूटी पर नगर कोतवाली जा रही थी, जैसे ही वह तहसील चौपला के पास पहुंची तो खुंखार कुत्ता उस पर झपट पड़ा। महिला होमगार्ड को नीचे गिराकर उसके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया, लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे हापुड़ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं बुलंदशहर रोड के रहने वाले लोगों के अनुसार एक बुजुर्ग शाबीर कुरैशी यहां से होकर निकल रहे थे। तभी पीछे से इसी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने डंडों की मदद से कुत्ते को वहां से भगाया और उन्हें उपचार कराने के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फिर से कुत्ते ने सड़क किनारे खड़े कुछ अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया। कुत्ते ने राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया, कुल मिलाकर उसने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। 

एंटी रेबीज इंजेक्शन की दी डोज
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सरकारी अस्पताल में करीब एक दर्जन से अधिक लोग ही बुलंदशहर रोड पर रहने वाले एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। सभी के घाव को अच्छे साफ कर उसकी पट्टी कर दी गई है। सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन की डोज भी दे दी गई है।

जल्द पकड़े जाएंगे कुत्ते 
जिले के एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कुत्तों को पकड़वाने के लिए जल्द अभियान चलवाया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जल्द ही अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

अन्य खबरें