हापुड़ में खुदा की इबादत में उठे हजारों हाथ : ईद-उल-अजहा पर मांगी सुख और शांति की दुआ

हापुड़ | 4 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | Symbolic Image



Hapur News : जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया जा रहा है। हजारों लोगों ने ईदगाह सहित मस्जिदों में नमाज अदा की। शहर काजी ने लोगों से शांति और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। ईदगाह पर जगह भरने के बाद लोगों को दूसरी मस्जिदों में भेजकर नमाज अदा करा गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने आसपास के की मस्जिदों में नमाज अदा की। ईदगाह पर सुबह 7:15 बजे ईदगाह पर नमाज पढ़ने का समय निर्धारित किया गया था। इसके अलावा शहर की अन्य बड़ी मस्जिदों में भी नमाज की तैयारी की गई। शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। शहर काजी ने कहा कि हमें आपसी सौहार्द और भाईचारे को कायम करते हुए ईद को मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से देश में अमन चैन के लिए दुआ करने की अपील की।

50 मस्जिदों पर नमाज अदा की
दरअसल, सोमवार को ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस मौके पर अकीदतमंदों ने अमन चैन की दुआएं मांगी। सड़कों पर नमाज अदा नही करने के फरमान के बाद ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ नजर आई। हापुड़ में ईदगाह सहित शहर की 50 मस्जिदों पर नमाज अदा करने की व्‍यवस्‍था की गई थी। यातायात प्रभारी उपदेश यादव ने बताया कि ईदगाह पर हजारों की संख्या में लोगों के नमाज पढ़ने के कारण बुलंदशहर रोड पर भारी वाहनों का आवागमन रोका गया, नमाज के समय ट्रैफिक को करीब दो घंटा रोक दिया गया। इस दौरान वाहनों को बाईपास से निकलवाया गया। इस दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

अफसरों ने की निगरानी
इस दौरान डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, एडीएम संदीप कुमार, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, डीएसपी वरुण मिश्रा, एसडीएम शुभभ श्रीवास्तव और पालिका चेयरमेन पति श्रीपाल समेत शहर के कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जामा मस्जिद के इमाम कारी आसिम, कारी आबिद, शाहिद मंसूरी, सैय्यद अयाजुद्दीन, मौलाना अहमद, डॉ.नजमुद्दीन हवारी, हाजी शहीद जड़ौदिया, मो.युनूस और अब्दुल कादिर मौजूद रहे।

अन्य खबरें