हापुड़ प्रियंका हत्याकांड : देवरानी ने किया मर्डर, मरने से पहले पति और प्रेमी से बना लिया था 36 का आंकड़ा

हापुड़ | 3 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | Symbolic Image



Hapur News : बाबूगढ़ इलाके में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में घटनाउ का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस का दावा है कि रुपये के लेनदेन और सामान के लिए चले आ रहे पारिवारिक विवाद में देवरानी और उसके रिश्तेदारों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने महिला के शव को बोरे में बंद कर पास ही रेत के ढेर में दबा दिया। लेकिन गश्त कर रही पुलिस को संदिग्धों पर शक हो गया और मामला खुल गया। 

यह है पूरा मामला 
दरअसल, मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं जैन वाली गली निवासी प्रियंका पत्नी सुरेश का काफी समय से अपने पति से विवाद चल रहा था। इसके बाद सात साल पहले वह सुरेश को छोड़कर वह जिला बुलंदशहर के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी अशोक के साथ प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन बाद में अशोक से भी उसका विवाद हो गया। फिलहाल कुछ दिनों से पिलखुवा के खेड़ा में अशोक की मौसी की लड़की के पास रह रही थी। जबकि उसकी देवरानी खुशबू कुचेसर रोड चौपला पर रहती है। चार दिन पहले प्रियंका खुशबू के पास रहने के लिए आई थी।

गला दबाकर की हत्या 
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात प्रियंका का खुशबू उसकी बहन राखी से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ने भाई अमन और चाचा महिपाल के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात के समय ही आरोपियों ने प्रियंका के शव को बोरे में बंद कर उसे कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे रेत के ढेर में दबा दिया। जिस समय आरोपी शव को रेत के ढेर में दबा रहे थे उसी समय थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता टीम के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस ने लोगों ने पूछताछ करने का प्रयास किया तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की।

3 गिरफ्तार, 1 फरार 
सदर डीएसपी वरुण मिश्रा ने बताया कि 5 मार्च 2024 को मृतका के दूसरे पति अशोक से भी झगड़े के बाद फैसला हुआ था। इसमें उसे 35 हजार रुपये व कुछ घरेलू सामान मिला था। जिसमें से उसने 20 हजार रुपये देवरानी खुशबू की बहन राखी को दिए थे। जिन्हें वह लगातार वापस मांग रही थी। चार दिन पहले सभी ने उसे कुचेसर चौपला पर बुलाया था और विवाद के बाद सभी ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। डीएसपी ने बताया कि मामले में खुशबू, राखी और महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनका भाई अमन अभी फरार है, जिसको जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें