हापुड़ से बड़ी खबर : फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, मेंटीनेंस का काम करता था मृतक

हापुड़ | 1 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत



Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन स्थित एक फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार गांव लाखन स्थित एक फैक्ट्री में गांव गालंद का रहने वाला 28 साल का आकाश तोमर मेंटीनेंस का काम करता था। शुक्रवार की सुबह आकाश ग्लैंडर पर काम कर रहा था। तभी अचानक उसे जोरदार करंट लगन गया, इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे होते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अन्य मजदूर आकाश को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री में काम करते समय आकाश की मौत होने की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस का बयान
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि करंट लगने से मजदूर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें