ग्रेटर नोएडा में 11 जमाती गिरफ्तार, एनएसए लगाने की तैयारी, घरों में घुसकर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



ग्रेटर नोएडा में दनकौर पुलिस ने सोमवार को 11 जमातियों को गिरफ्तार किया है। जिनको पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। इन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस राय ले रहे हैं।

क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव के निवासी 10 लोग और ऊंची दनकौर गांव का निवासी एक जमाती निजामुद्दीन मरकज से लौटने के बाद अपने घरों में छुपे हुए थे। लॉक डाउन के बाद विभिन्न माध्यमों से इन जमातियों को बताया गया था कि वह स्वयं सामने आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करा लें। 

आरोप है कि ये लोग प्रशासन और पुलिस की अपील पर सामने नहीं आए। बाद में जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर क्वारन्टीन सेंटर भेजा था। जहां सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थीं। अब पुलिस को जानकारी मिली कि ये लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं।

सोमवार को पुलिस ने इन सभी जमातियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को न्यायालय के सामने पेश किया गया है। इसी तरह रविवार को दादरी और बादलपुर पुलिस ने भी जमती गिरफ्तार किए थे।

अन्य खबरें