Coronavirus Lockdown: परेशान लोगों के किए नोएडा में 2 कम्युनिटी किचन और ग्रेटर नोएडा में 2 शेल्टर होम बनाए गए

नोएडा | 4 साल पहले | Chief Editor

Tricity Today | DM GB Nagar



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉक डाउन के मद्देनजर आदेश जारी किया है कि अब कोई कहीं नहीं जाएगा। नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर यात्रा नहीं करेंगे। जो जहां है, वहीं रहेगा। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने लोगों के रहने और खाने का इंतजाम शुरू कर दिए हैं। जिला प्रशासन रहने के लिए शेल्टर होम बना रहा है और खाने का इंतजाम कम्युनिटी किचन के जरिए करेगा।

गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि COVID-19 महामारी के मद्देनजर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रसून द्विवेदी के माध्यम से अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए झंडेवाला मंदिर की धर्मशाला हल्दोना तुगलपुर को शैल्टर होम बनाया गया है। जहां पर निराश्रित व्यक्तियों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। इस शेल्टर होम के नोडल अधिकारी तहसीलदार सदर आलोक प्रताप सिंह होंगे। डीएम ने बताया कि दूसरा शेल्टर होम ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 के सामुदायिक केंद्र में बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी दनकौर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दी गई है।

डीएम बीएन सिंह ने बताया कि नोएडा शहर में दो कम्युनिटी किचन बनाए गए हैं। जहां निराश्रित लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया जाएगा। पहला कम्युनिटी किचन सेक्टर-2 में डायलॉग इंडिया के परिसर में बनाया गया है। जबकि, दूसरा कम्युनिटी किचन नोएडा सेक्टर-33 के महाराजा अग्रसेन भवन में मनाया गया है। इन चारों परिसरों को कोरोना वायरस महामारी के दौरान शेल्टर होम और कम्युनिटी किचन बनाने के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। 

डीएम ने कहा कि अब जिले से बाहर किसी को जाने के लिए बसों की या किसी और यातायात की व्यवस्था नहीं की जाएगी। लोगों को अब यहीं रहना होगा और जो निराश्रित लोग हैं, उनके रहने खाने का इंतजाम जिला प्रशासन करेगा।

अन्य खबरें