Greater Noida: पुलिस मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश को गोली लगी, घायल

Noida Police | पुलिस मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश को गोली लगी



दादरी कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 25000 का इनामी बदमाश घायल हुआ है। यह बदमाश एक्टर कैदी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने घायल को नोएडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक तमंचा बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया शुक्रवार की रात दादरी कोतवाली पुलिस तो फरार डकैत के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने आनंदपुर गांव के मोड़ पर पेरिफेरल किस सर्विस रोड के समीप बदमाश को खेल लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। उसके जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। डीसीपी ने बताया यह बदमाश दादरी में हुई डकैती की घटना में वांछित चल रहा था। पुर में बदमाश पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर भी कर चुका है। इसके खिलाफ 6 से अधिक मुकदमे दर्ज है। पकड़े गए बदमाश की पहचान इरशाद निवासी एटा हाल पता सूरजपुर के रूप में हुईं है। पुलिस इसके अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी कर रही है।

अन्य खबरें