गौतमबुद्ध नगर: अब तक 56....

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | Noida Gate



आपने फ़िल्म देखी होगी "अब तक 56", याद कीजिए, कैसे पुलिस गलियां खाली करवाती है, लोग दहशत के कारण घरों में घुस जाते हैं। पूरी फिल्म के दौरान हीरो नाना पाटेकर और उनकी तीन 56 एनकाउंटर करती है। ऐसा ही कुछ आजकल गौतमबुद्ध नगर में चल रहा है। एक बड़ी टीम धड़ाधड़ एनकाउंटर कर रही है। एक के बाद एक उत्पीड़क ढेर हो रहा है। अब तक 56 को ढेर किया जा चुका है।

हम बात कर रहे हैं, कोरोना वायरस की। इसके चंगुल में आए जिले के 109 लोगों में से 56 को आजाद करवा लिया गया है। अब तक टीम गौतमबुद्ध के 56 एनकाउंटर इस वायरस के खिलाफ सफल साबित हुए हैं। हर बार वायरस को शिकस्त मिली है। यही वजह है कि गौतमबुद्ध नगर इस वायरस को मार भागने में देश में अव्वल चल रहा है। अभी 53 मामलों में संघर्ष जारी है।

जिलाधिकारी सुहास अलवाई की ओर से शुक्रवार की शाम एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें बताया गया कि गौतम बुद्ध नगर में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 109 है। लेकिन खुशी की बात यह है कि इनमें से अब तक 56 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। यानी 56 मामलों में डॉक्टरों की टीम को कामयाबी हासिल हुई है। दूसरी ओर अब केवल 53 मरीज कोरोनावायरस से संघर्ष कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने गुरुवार को ट्वीट करके जानकारी दी थी कि पहली बार ऐसा हुआ है कि कोरोनावायरस के एक्टिव केस से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की पहुंच गई है। गुरुवार को 49 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा था और 54 लोग ठीक हो चुके थे। शुक्रवार को दो और लोग ठीक होकर अपने घर पहुंचे और संख्या 56 तक पहुंच गई।

अन्य खबरें