दादरी टोल प्लाजा पर खौफनाक हादसा, देखकर रह जाएंगे हैरान

Tricity Today | दादरी टोल प्लाजा पर खौफनाक हादसा



ग्रेटर नोएडा में नेशनल हाइवे-91 के दादरी टोल प्लाजा पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। टोल कटवाते समय कार में शॉर्ट सर्किट से यह भयंकर आग लगी। टोल कर्मचारियों ने आग लगते ही किसी तरह कार सवार ड्राइवर, बच्चे और महिला को शीशा तोड़कर निकाला। टोल प्लाजा पर आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। 

टोल के कर्मचारियों ने गाड़ी पर पानी डालकर आग बुझाने का किया प्रयास। फायर एक्सटिंगयुशर से पाउडर डाला। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। पूरी कार में बुरी तरह धुआं भर गया था। अगर टोल कर्मचारी तेजी से हालात नहीं सम्भालते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अन्य खबरें