Hathras Gangrape Case : अखिलेश यादव का निर्देश, यह 11 सपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे

Google Image | Akhilesh Yadav



हाथरस प्रकरण इन दिनों सुर्खियों में हैं। पीड़िता की मौत के बाद गांव में राजनीतिक दलों का दौरा जारी है। इससे पहले एसआईटी और सीएम के दूत भी पीड़िता के घर जाकर मामले के बारे में जानकारी ले चुके हैं। प्रियंका और राहुल गांधी भी पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधा चुके हैं। हालांकि पहले भी राहुल और प्रियंका गांधी ने पीड़िता के गांव जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। एसआईटी के जाने के बाद शनिवार को प्रियंका और राहुल गांधी दोबारा पीड़िता के गांव पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। 

कांग्रेस के बाद सपा ने भी पीड़िता के गांव जाकर परिवार वालों से मिलने का मन बनाया है। सूत्रों के अनुसार रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव हाथरस प्रकरण को लेकर पीड़िता के परिवार वालों से मिलने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से वह गांव नहीं जा सके। आपको बता दें कि इन दिनों अखिलेश यादव बेटी के एडमीशन को लेकर लंदन गए हुए हैं। इसी वजह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को हाथरस के बूलगढ़ी गांव थाना चंदपा जाकर पीड़िता के परिवार से मिलकर घटना की जांच करेगा और संतप्त परिवार को सांत्वना देगा।

ये नेता जाएंगे पीड़िता के गांव 

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ प्रतिनिधिमंडल में रामजी लाल सुमन, पूर्व केंद्रीय मंत्री, धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद, अक्षय यादव पूर्व सांसद, जुगुल किशोर बाल्मीकि पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग उप्र, अतुल प्रधान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा, जसवंत यादव सदस्य विधान परिषद, संजय लाठर सदस्य विधान परिषद, उदयवीर सिंह सदस्य विधान परिषद, डा. राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी और रामगोपाल बघेल जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा

अन्य खबरें