यूपी: ईंट भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी से दरिंदगी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी से दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया और सिगरेट से उसके शरीर को जगह-जगह दाग दिया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गोला क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मजदूर की 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार रात हैंडपंप से पानी लेने गई थी। वहां मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और गांव में एक तालाब के पास स्थित झोपड़ी में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

आरोप है कि दरिंदों ने मानवीयता की हदें पार करते हुए सिगरेट से लड़की का शरीर जगह जगह जला दिया। लड़की की तलाश कर रहे उसके परिजन को वह शनिवार शाम झाड़ियों में बेसुध मिली। 

सूत्रों ने बताया कि लड़की ने होश में आने पर अर्जुन नामक एक व्यक्ति का नाम लिया। इस मामले में अर्जुन तथा उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार तथा पोक्सो एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों की तलाश की जा रही है।

अन्य खबरें