जनहित सेवा समिति का सदस्य लॉकडाउन के दौरान लेकर आया अपनी दुल्हन

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



गौतम बुद्ध जनहित सेवा समिति रायपुर बांगर के एक सदस्य संदीप सागर की शादी शुक्रवार को शादगी से संपन हुई। लॉकडाउन के चलते दूल्हा संदीप पाँच बरातियों के साथ दुल्हन के घर बुलन्दशहर पहुँचे और शादगी से शादी कर दुल्हन को ले आए। 

शादी में लॉकडाउन को पूरी तरह से पालन किया गया।  संदीप सागर की शादी बिना दहेज बिना बारात के काजल निवासी सूबरा (बुलंदशहर) के साथ संपन्न हुई। जिसमें गौतम बुद्ध जनहित सेवा समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार जाटव, बाबू सागर, हरीश गौतम, बलविंदर सिंह आदि शामिल हुए। 

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि ये शादी समाज में एक नई पहल के साथ नया संदेश पहुंचाने का कार्य करेगी। इस दौरान शादी में उपस्तिथ लोगों को कोरोना से बचने के लिए भी जागरूक किया।

अन्य खबरें