CBSE के टॉपर: बड़ा अर्थशास्त्री बनना चाहते हैं तनिश

Tricity Today | तनिश जैन



ग्रेटर नोएडा में प्रज्ञान स्कूल के छात्र तनिश जैन ने दसवीं में 98.6 प्र‌तिशत अंक हासिल किए हैं। तनिश बारहवीं में ह्यूमेनिटीज ब्रांच के तहत इकोनॉमिक्स में पढ़ाई करेंगे। इसके बाद इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में हायर एजुकेशन लेंगे। तनिष्का मकसद इकोनॉमिक्स में शोध करके नाम कमाना है।

शहर के सेक्टर ओमिक्रॉन-3 के निवासी तनिश के पिता पुनीत जैन एक्सिस बैंक में हैं। उनकी मां एकता जैन गृहणी हैं। प्रज्ञान स्कूल में डे-बोर्डिंग से पढ़ने के बाद तनिश घर में प्रतिदिन दो से तीन घंटे पढ़ते थे। तनिश ने बताया कि वह 12वीं के बाद श्रीराम कॉलेज से स्नातक और परास्नातक करना चाहते हैं। इसके बाद अर्थशास्त्र में ही रिसर्च करना चाहते हैं। तनिश की मां एकता ने बताया कि बहुत देर तक पढ़ने के बजाए एकाग्र होकर दो से तीन घंटे पढ़ने का उसने नियम बनाया था। दसवीं परीक्षा में उसने गणित में 100, फ्रेंच भाषा में 99, सोशल स्टडी में 99, साइंस में 98 और अंग्रेजी में 97 अंक हासिल किए हैं। 

तनिश स्कूल में लॉन टेनिस भी खेलता है। स्कूल की प्रधानाचार्या रुचिका शर्मा ने उसे शुभकामनाएं दी हैं। तनिश कहना है कि उनका मकसद अर्थशास्त्र के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। वह अर्थशास्त्र में रिसर्च करके देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह श्री राम कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ना चाहते हैं।

अन्य खबरें