ग्रेटर नोएडा में कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा

Tricity Today | कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा



गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस जिला कार्यालय में ध्वजारोहण एवं सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू व जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने ध्वज फहरा कर सभी कांग्रेसियों के साथ कार्यक्रम मनाया। 

मुख्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र नागर, सुनील मैनेजर, अशोक पंडित, रामभरोसे शर्मा, पारुल चौधरी, साहिद खान व अन्य कार्यकर्ता रहे। 

सभी वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में गणतंत्र दिवस के महत्व की व्याख्या की और भारत के संविधान की मूल भावना का बखान करते हुए लोगों से अपील की और सभी धर्मों जातियों एवं व्यक्तियों को उनके मान सम्मान करने की कोशिश रहनी चाहिए और पुनित कुमार ने सभी लोगों को संविधान की मूल प्रस्तावना पढ़कर सुनाई और सभी कांग्रेसजनों ने उसे बोलकर दोहराया।  

इस मौके पर अशोक पंडित, संजीव वत्स, धर्मेंद्र भाटी, रवि भाटी, देवेंद्र भाटी, ऋषि पालदेवला, कपिल भाटी, एचएन शर्मा, नरेंद्र गुलाब सिंह नगर, विनोद नागर, रोहतास भडाणा व दर्जनों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। 

अन्य खबरें