ग्रेटर नोएडा वेस्ट की डॉक्टर 6 दिन के बच्चे के साथ घर वापस लौटीं, कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था

Tricity Today | Greater Noida West



ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी की रहने वाली डॉक्टर अपने 6 साल के बच्चे के साथ अपने घर वापस लौट गई हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने रविवार की दोपहर डिस्चार्ज कर दिया है। वह अब कोरोना मुक्त हैं। डॉक्टर को 6 दिन पहले कोरोनावायरस से संक्रमित मानते हुए उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी में रहने वाली डॉक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। डॉक्टर ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ही बच्चे को जन्म दिया था। दरअसल, अपनी डिलीवरी से ठीक पहले डॉक्टर जांच कराने के लिए अस्पताल गई थीं। वहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया। इसके तुरंत बाद उन्हें जिम्स में भर्ती करवा दिया गया।

उसी दिन शाम को उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। अब डॉक्टर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें जिम्स से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर सकुशल अपने 6 दिन के बच्चे के साथ घर वापस पहुंच गई हैं।

अन्य खबरें