किसान की गोली मारकर हत्या, धान के खेत में पड़ा मिला, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



बुलंदशहर के गंगापुर गांव में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का शव धान के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में डिबाई थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बुलंदशहर के गंगापुर गांव के रहने वाले किसान श्रीपाल सिंह मंगलवार को खेत पर गए थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने किसान का शव धान के खेत में पड़ा देखा। सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य खबरें