ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मामला सामने आया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस के पहले मरीज़ की पुष्टि हुई है। अब गौतमबुद्ध नगर में COVID-19 मरीजों की संख्या 6 हो गई है। 31 वर्षीय युवक दुबई से लौटा था। 19 मार्च स्वास्थ्य विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे।

अभी तक ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस का कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया था। नोएडा शहर के 5 लोगों को शनिवार की सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोग मिल चुके हैं। शनिवार की देर शाम कुछ और लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं। जिनमें ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस के पहले मरीज़ की पुष्टि हुई है।

अब गौतमबुद्ध नगर में COVID-19 मरीजों की संख्या 6 हो गई है। ग्रेटर नोएडा के निवासी 31 वर्षीय युवक दुबई से लौटा था। 19 मार्च स्वास्थ्य विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। युवक को रिपोर्ट आने के तुरंत बाद ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कर दिया गया है। नोएडा के 5 मरीजों का जिम्स में पहले से उपचार चल रहा है।

(हम संक्रमित लोगों के नाम और पते उनकी निजता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि पैनिक नहीं हों और धैर्य के साथ रहें। अपना और अपने परिवार का बचाव ही आपका सबसे बड़ा योगदान है। tricitytoday.com)

अन्य खबरें