SPECIAL REPORT: पंकज सिंह लॉकडाउन में कैसे निभा रहे हैं दोहरी जिम्मेदारी, एक ओर जनता तो दूसरी तरफ संगठन

नोएडा | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | MLA Pankaj Singh



लॉकडाउन को चलते डेढ़ महीना बीत चुका है। घरों में कैद लोगों के सामने परेशानियां आ रही हैं। लिहाजा, नोएडा शहर के लोग भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को मदद के लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क करना पड़ता है। दूसरी ओर जनप्रतिनिधि भी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। लिहाजा, जनता और जनप्रतिनिधि के बीच टेक्नोलॉजी ही सेतु का काम कर रही है। नोएडा के विधायक पंकज सिंह तकनीकी का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। 

पंकज सिंह दो मोर्चों पर काम कर रहे हैं। दरअसल, उनके पास दोहरी जिम्मेदारी है। एक और वह नोएडा से विधायक हैं तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भी हैं। एक और वह संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपर्क बनाए हुए हैं। दूसरी ओर शहर के विभिन्न वर्गों से बातचीत चल रही है। वह अब तक नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारी संगठनों और उद्यमी संगठनों के साथ लाइव चर्चा कर चुके हैं। 

पंकज सिंह ने नोएडा शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मंडलवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू की है। गुरुवार को पंकज सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की। पंकज सिंह कहते हैं, "इस वक्त मैं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम आदमी सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। दूसरी ओर समस्याएं तो आना स्वभाविक है। ऐसे में तकनीक का सहारा लेकर जनता और संगठन के बीच सेतु बन गया है। एक और शहर के निवासियों से समस्यया, सुझाव और फीडबैक लेकर दूसरी ओर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाता है। फिर शहर के आम आदमी की समस्याओं का समाधान हम सब लोग मिलकर कर रहे हैं।"

पंकज सिंह का कहना है, "नोएडा शहर के प्रत्येक मंडल में गरीब, जरूरतमंद और प्रवासी मजदूरों के लिए रसोई चल रही हैं। निरंतर इन रसोई के प्रबंधन पर पदाधिकारियों से चर्चा होती है। प्रभारी से चर्चा फोन पर हो जाती है और उसकी पूरी टीम से बातचीत करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लेते हैं। लगातार शिकायतें टि्वटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी मिल रही हैं। इनका समाधान भी करवाया जा रहा है।" वह कहते हैं कि नोएडा शहर में पार्टी के संगठन के अलावा उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही आजकल सारे काम कर रहा है। हम लोगों की लगातार बैठकें इस माध्यम से चल रही है। इस दौर में तकनीक का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। मेरा ही क्या लगभग प्रत्येक व्यक्ति का स्क्रीन टाइम कई गुना ज्यादा हो चुका है। ऐसे में इसका उपयोग करना भी जरूरी है।

सोशल मीडिया पर हर वक्त नजर रहती है
अब सामान्य दिन नहीं है कि किसी को परेशानी होगी और वह कार्यालय चलाएगा अब लोग दिक्कत आने पर सोशल मीडिया के माध्यम से ही मदद मांग रहे हैं ऐसे में हर वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखना जरूरी हो गया है साथ ही फोन आम आदमी के संपर्क का दूसरा सबसे बड़ा जरिया है  पंकज सिंह की पूरी टीम सोशल मीडिया और फोन के जरिए संपर्क साधने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं

यूपी और बाहरी राज्यों से भी लोग मांग रहे हैं मदद
पंकज सिंह नोएडा के विधायक हैं लेकिन साथ ही उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भी हैं। इस  लिहाज से प्रदेशभर से पार्टी के कार्यकर्ता और आम आदमी अपनी परेशानी उनके सामने रख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग उनसे सोशल मीडिया पर संपर्क करके मदद मांग रहे हैं। इस बारे में पंकज सिंह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पूरे देश में काम कर रहा है। हमारा हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता इस वक्त आम आदमी की परेशानी के समाधान में जुटा है। बाहरी राज्यों से कोई मदद मांगता है तो वहां के संगठन से संपर्क करके समाधान करवाया जाता है।

वह आगे कहते हैं कि अब तो देश के अधिकांश राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं। ऐसे में समस्याओं का समाधान तत्कालिक रूप से करना और सहज हो गया है।

अन्य खबरें