Noida: सैलरी लेने पहुंची दो महिलाओं से मैनेजर ने की बदसलूकी

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा में सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में सैलरी लेने पहुंची दो महिलाओं से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी मैनेजर ने उनके साथ बदसलूकी की है। महिलाओं ने थाना फेस-3 पुलिस से शिकायत की है।

गाजियाबाद के राहुल विहार निवासी दो महिलाएं सेक्टर-63 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती हैं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के चलते कंपनी ने उन्हें आधी सैलरी दी थी। बाकी सैलरी मई में दिए जाने का वादा किया था। मंगलवार की सुबह दोनों महिलाएं सैलरी लेने कंपनी पहुंची। आरोप है कि सैलरी मांगने पर कंपनी मैनेजर ने उनके साथ बदसलूकी की।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिलाओं को मैनेजर कम सैलरी दे रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब मैनेजर ने महिलाओं को पूरी सैलरी दे दी है। महिलाओं ने किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है।

अन्य खबरें