नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित, आज 199 नए मामले दर्ज हुए

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Ranvijay Singh, ADCP Noida



गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट (Gautam Buddh Nagar Police Commissionerate) में नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह (Ranvijay Singh DCP Noida) कोविड-19 से पीड़ित हो गए हैं। गुरुवार की रात को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अधिकारी, कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा जोन प्रथम के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह की तबीयत खराब होने पर उनकी कोविड-19 संबंधी जांच करवाई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

अग्रवाल ने बताया कि सिंह का उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक ढाई सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी कोविड-19 से पीड़ित पाए जा चुके हैं जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को 199 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। जिसके साथ यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 22,310 तक पहुंच गए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 से पीड़ित 199 मरीज पाए गए हैं जबकि अब तक 81 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 24 घंटे के अंदर 202 मरीजों को उपचार के बाद ठीक होने पर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिली। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,282 मरीजों का उपचार चल रहा है। दोहरे ने बताया कि अब तक जनपद में 20,947 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुल 4,92,607 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई है।

अन्य खबरें