Noida Building Collapse Update: ठेकेदार और एक कर्मचारी की मौत, 3 की हालत गम्भीर

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | ठेकेदार और एक कर्मचारी की मौत, 3 की हालत गम्भीर



नोएडा के सेक्टर-11 में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरने के कारण हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक ठेकेदार है और दूसरा मजदूर शामिल हैं। हादसे की चपेट में आए तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। उनका इलाज नोएडा के जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बचाव और राहत कार्यों को तेजी से करने और घायलों को उपचार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह को आदेश दिया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ठेकेदार जैनेंद्र और मजदूर गोपी कुमार शामिल हैं। दोनों लोग कानपुर देहात के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। साथ मिलकर ही नोएडा में काम कर रहे थे। हादसे में मलबे के नीचे दबने के कारण दोनों को गंभीर चोट लगी थीं। बचाव दल ने निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां जैनेंद्र और गोपी ने दम तोड़ दिया है।

पुलिस ने बताया कि 3 लोग घायल हैं। इनमें लोनी (गाजियाबाद) का रहने वाला सागर और छपरौली (बागपत) का रहने वाला राहुल शामिल हैं। इन दोनों को भी गंभीर चोट आई हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि खतरे से बाहर हैं। दोनों का नोएडा के जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर मलबा हटाया जा रहा है। हालांकि, अब और लोगों के दबे होने की कोई संभावना नहीं है।

शुरुआती जांच-पड़ताल में हादसे की वजह सामने आई

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने हादसे की वजह जानने के लिए मौके पर जांच-पड़ताल की है। जिसमें कुछ शुरुआती जानकारी मिली है। बिल्डिंग की लॉबी को ऊपर पटिया डालकर बनाया गया था। वहां काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त है। इसका निर्माण से जुड़ा नहीं है। ठीक इसके ऊपर छत है। निर्माण ऊपर छत पर चलता रहा था। यह गटर पटिया वाला हिस्सा टूट कर गिर गया जिसकी वजह से ऊपर चल रहा निर्माण भी नीचे आकर गिरा है हालांकि अभी इस पूरे हादसे की तकनीकी टीम गहनता से जांच करेगी।

अन्य खबरें