सुदीक्षा भाटी की मौत पर सियासी बवाल, सरकार को घेरा

Google Image | सुदीक्षा भाटी



अमेरिका में पढ़ाई कर रही छात्रा सुदीक्षा भाटी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। मंगलवार की सुबह सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर घटना की जांच कराने की मांग की। साथ ही ट्वीट करके कहा है कि प्रदेश में अपराधी और मनचलों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। कानून का राज खत्म होता जा रहा है। 

बसपा सांसद मलूक नागर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह घटना न केवल सुदीक्षा भाटी के परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उधर, भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने भी घटना पर दुख जताया है।

सपा ने कहा- सुदीक्षा भाटी के परिवार की मदद करे सरकार 

दादरी के डेरी स्कनर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा सुदीक्षा भाटी का मनचलों ने पीछा किया। छेड़छाड़ करने से सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताते हुए प्रदेश सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही छात्रा सुदीक्षा भाटी के परिवार को एक करोड़ आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। 

श्याम सिंह भाटी ने कहा, सुदीक्षा भाटी छात्रवृत्ति  से अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने कहा कि होनहार छात्रा के साथ हुई इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है, "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ बड़े बड़े अपराध हो रहे है, सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है।

कांग्रेस के यूपी महासचिव और जिलाध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिले

यूपी कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी मंगलवार को डेरी स्कनर गाँव पहुँचे। उन्होंने कहा कि होनहार बेटी ने विश्व पटल पर भारत देश का नाम रोशन किया। सुदीक्षा भाटी का निधन पूरे क्षेत्र और देश के लिए बहुत बड़ाम नुकसान है। उनके घर पहुंचकर उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की। जिस तरह से परिवार वाले कह रहे हैं कि यह घटना मात्र एक एक्सीडेंट नहीं है। उसको उत्तर प्रदेश पुलिस और भाजपा सरकार मिलकर इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी कि भाजपा सरकार से मांग है हमारी बेटी सुदीक्षा भाटी व उनके परिवार को  न्याय मिलना चाहिए।

अन्य खबरें