Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। रविवार को अप्रत्याशित रूप से बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के 9 जिलों में रविवार को 66 मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, तमाम कवायद के बावजूद कोरोनावायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सबसे ज्यादा 21 संक्रमित मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं।
वेस्ट यूपी के 9 जिलों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कोई ऐसा जिला नहीं है, जिसमें रविवार को कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिला है। रविवार को वेस्ट यूपी में नए मामलों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को सबसे ज्यादा 21 संक्रमित मरीज गौतमबुद्ध नगर जिले में मिले हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर गाजियाबाद जिला है। गाजियाबाद में रविवार को 10 नए लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। हापुड़ में 6 लोगों को कोरोनावायरस का संक्रमण हुआ है। मेरठ में 4, अमरोहा में 13, गाजियाबाद में 8, मुजफ्फरनगर में 6, सहारनपुर में 3, शामली में 1, बागपत में 1, हापुड़ में 6, बुलंदशहर में 3 पॉजिटिव केस रविवार को मिले हैं।
लॉकडाउन-4 में उत्तर प्रदेश सरकार ने पाबंदियों को काफी हद तक ढीला कर दिया है। औद्योगिक इकाइयों को शुरू किया जा रहा है। यातायात के निजी साधनों का उपयोग करके लोगों को आवागमन करने की इजाजत दे दी गई है। बाजार खोल दिए गए हैं। उच्च शिक्षण संस्थान भी खोले गए हैं। हालांकि, उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
ऐसे में रियायतें मिलने के 1 सप्ताह बाद तेजी के साथ कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहीं लॉकडाउन में इतनी ज्यादा ढील देना खतरनाक साबित ना हो जाए। वहीं, दूसरी ओर देश में अर्थव्यवस्था बिगड़ने के कारण सरकार ने लॉकडाउन में रहते दी हैं।
UP Police Exam : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख है फर्जी, सरकार ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
उत्तर प्रदेशBIG BREAKING : रवि काना गैंग को तगड़ा झटका, गैंगरेप केस में हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
उत्तर प्रदेशप्रियंका गांधी बोलीं- मोदी हमें देशद्रोही कह सकते हैं, मेरे पिता की शहादत को खत्म नहीं कर सकते
उत्तर प्रदेशआगरा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों ने जोर पकड़ा : गौतमबुद्ध नगर से रकम सिंह भाटी को भेजा गया
उत्तर प्रदेश