Greater Noida: संजीवनी अस्पताल के तीन डॉक्टरों समेत 15 की रिपोर्ट निगेटिव, मिली राहत

Tricity Today | Sanjivani Hospital



घोड़ी बछेड़ा गांव के युवक के कारोना पाजिटिव होने पर उसके संपर्क में आए 15 लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसमें संजीवनी अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित नौ लोग शामिल हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

गांव घोड़ी बछेड़ा गांव के एक युवक को कोरोना हो गया था। उसे ग्रेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जांच लाल पैथालॉजी से कराई गई थी। जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह युवक दुकान चलाता है। आशंका थी कि दुकान में ही इसे किसी और से कोरोना हुआ है। प्रशासन ने अस्पताल को खाली करवाकर सील करा दिया था। इसके बाद गांव को सील करके सेनेटाइजेशन कराया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी अस्पताल के तीन डॉक्टरों समेत 9 लोगों के सैंपल लिए थे। इसके अलावा युवक के छह परिजनों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। साथ ही सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया था। इन सभी की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में किसी को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद प्रशासन ने राहत  की सांस ली है।

युवक के चार साथियों के नहीं लिए गए सैंपल
युवक के साथ दुकान में चार और लोग काम करते हैं। इन सभी को नोएडा में क्वारंटाइन कर दिया गया है। लेकिन अभी तक इनके सैंपल नहीं लिए गए हैं। युवक के परिजनों ने इसकी शिकायत दादरी विधायक और सीएमओ से की है। लेकिन अभी तक इनके नमूने नहीं लिए गए हैं।

अन्य खबरें