MLC Counting Second Round: श्रीचंद शर्मा ने बनाई बड़ी बढ़त, जानिए ओमप्रकाश शर्मा पर कितनी वोटों की लीड

Tricity Today | श्रीचंद शर्मा



मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतगणना जारी है। दूसरे राउंड के रुझान भी मिल चुके हैं। अब तक करीब 14,000 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा करीब 4000 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। मौजूदा विधान परिषद सदस्य और शिक्षक दल के नेता ओपी शर्मा उनसे बहुत पीछे छूट गए हैं। जानकारों का दावा है कि श्रीचंद शर्मा लगभग अपनी जीत पक्की कर चुके हैं। वह प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में आधे से अधिक मत हासिल करके जीत दर्ज कर लेंगे। ऐसे में दूसरी वरीयता के मतों की गिनती करने की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 7:00 बजे तक शिक्षक सीट का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

शिक्षक क्षेत्र की मतगणना में सेकेण्ड राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को 2562 वोट मिले हैं। निवर्तमान एमएलसी और निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा को 894 वोट मिले हैं। मेरठ शिक्षा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा जीत की ओर अग्रसर हैं। करीब 14,000 वोटों की गिनती में वह 4000 वोटों की मजबूत बढ़त बना चुके हैं। पहले राउंड की मतगणना में ही श्रीचंद शर्मा ने ओमप्रकाश शर्मा के मुकाबले करीब 2000 मतों की बढ़त हासिल कर ली थी। पहले राउंड में श्रीचंद शर्मा को 2854 मत मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे और मौजूदा विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा को 944 मत मिले थे।

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में बुरी तरह हारे ओमप्रकाश शर्मा

पहले राउंड में सहारनपुर जिले के वोटों की गिनती की गई है। दूसरे राउंड में मुजफ्फरनगर और शामली के मतदान के मतदान केंद्रों को खोला गया है। पहले राउंड में सरसावा, सडोली, गंगोह, तीतरो, ननौता, रामपुर मनिहारान, नांगल, नकुड और देवबंद के मतदान केंद्रों की वोट खोली गईं। इन सारे मतदान केंद्रों पर ओम प्रकाश शर्मा बुरी तरह पराजित हुए हैं। सहारनपुर के सभी बूथ पर श्रीचंद शर्मा ने करीब दोगुने मत हासिल किए हैं। ठीक ऐसी ही स्थिति मुजफ्फरनगर और शामली में भी नजर आई। दूसरे राउंड में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों के वोट गिने गए। यहां भी लगभग दोगुने मार्जन से श्रीचंद शर्मा ने ओम प्रकाश शर्मा पर लीड हासिल की है। इस तरह ओम प्रकाश शर्मा अपने गढ़ में ही बुरी तरह पराजित हुए हैं।

दूसरे चक्र की गिनती के बाद मिले मतों की स्थिति

Candidate

1st Round

2nd Round

Total

Dharmendra Kumar

407

345

752

Shri Chand Sharma

2854

2562

5416

Dr Arvind Kumar

127

42

169

Dr Umesh Tyagi

718

852

1570

Om Prakash Sharma

944

1162

2106

Kuldeep Malik

64

85

149

Nitin Tomar

671

543

1214

Rajneesh Chauhan

135

211

346

Rajpal Tyagi

98

102

200

Rampal Singh Jangda

177

299

476

Shri Sharma Ji

5

11

16

Swaraj Pal Duhan

139

192

331

Sameer Kumar

33

28

61

Dr Susheel Kumar

186

109

295

Gyan Prakash Gupta

12

16

28

Cancelled

428

441

869

Total

7000

7000

14000

अन्य खबरें