Greater Noida : सपा जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

Tricity Today | सपा जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश



शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सूरजपुर स्थित पार्टी मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के बाद से प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार जैसे अपराध दिनों दिन बढ़ रहे हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह फैल है। पुलिस माफिया की तरह काम कर रही है और जनता का पुलिस से विश्वास पूरी तरह उठ गया है। प्रदेश की वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज किसान, मजदूर, व्यापारी पूरी तरह से त्रस्त है। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को सफलता दिलाने के लिए गांव गांव जाकर जनसंपर्क करें। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद्र नागर, राजकुमार भाटी, नवीन भाटी, श्यामसिंह भाटी, जगबीर नंबरदार, सुनील बदौली, विकास वत्स, हैप्पी पंडित, विकास भनौता, रोहित चौधरी, अक्षय चौधरी और सुभाष भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें