Noida: हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने शहर में बिखेरा कूड़ा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नोएडा | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने शहर में बिखेरा कूड़ा पुलिस ने किया लाठीचार्ज



Noida Authority के बाहर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार की दोपहर शहर में उत्पात मचाया। शहर के उद्योग मार्ग पर कूड़ा कचरा फैला दिया। जिससे भारी अव्यवस्था फैल गई। पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। चेतावनी के बावजूद सफाई कर्मचारी उत्पात मचाते रहे। हालात काबू करने के लिए Noida Police ने लाठीचार्ज किया है। इसके बाद उत्पात मचा रहे कर्मचारी भाग गए। पुलिस ने प्राधिकरण के बाहर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को भी तत्काल हटने की चेतावनी दी है। अगर धरना समाप्त नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ सफाई कर्मियों का आंदोलन चल रहा है। तीन सफाई कर्मचारी आमरण अनशन पर प्राधिकरण कार्यालय के बाहर बैठे हुए हैं। आज अनशन को 3 दिन है। पूरे हो गए हैं। एक सफाई कर्मचारी ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। जिससे हड़ताली कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ रहा है। इसी सिलसिले में गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार की दोपहर शहर भर से कूड़ा उठाकर विकास प्राधिकरण के बाहर और उद्योग मार्ग पर फैला दिया। हालात पर निगरानी कर रही पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को समझाया, लेकिन सफाई कर्मचारी उत्पात करते रहे। जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जानकारी मिली है कि सफाई कर्मचारियों की ओर से पुलिस पर पत्थर फेंके गए हैं।

90% सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट चुके हैं

दूसरी और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि सफाई कर्मचारियों में बहुत कम लोग अब हड़ताल पर हैं। अधिकांश सफाई कर्मचारी गुरुवार को ही काम पर वापस लौट आए थे। नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को 90% से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने शहर में साफ-सफाई की है। गुरुवार को 3,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने अपनी हाजिरी भरी है। 

मंगलवार को तीन कर्मचारी अनशन पर बैठ गए थे

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष बबलू पारचा, संजय धीमान और सुमित्रा चौहान भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। काम पर नहीं लौटने के कारण 11 सफाई कर्मियों को ठेकेदारों ने नौकरी से निकाल दिया है। नोएडा सेक्टर-20 थाने में सफाईकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इसके बाद सफाईकर्मियों में गुस्सा बढ़ गया है। कर्मचारियों का कहना है, "हम लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हम लोगों से मिलने और बातचीत करने के लिए कोई नहीं आया है। नोएडा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन का कोई अफसर गुरुवार की शाम तक नहीं आया है। दरअसल, किसी को हमारी चिंता नहीं है। हम केवल अपना हक मांग रहे हैं।"

यह है सफाईकर्मियों की मांग

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारी तैनात हैं। विकास प्राधिकरण प्लेसमेंट एजेंसियों और ठेकेदारों से इन सफाई कर्मचारियों को काम पर रखता है। अब कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि उन्हें ठेकेदार से मुक्त कराया जाए। सभी को समान वेतन दिया जाए। सफाई कर्मचारियों को नोएडा विकास प्राधिकरण के कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया जाए। उन्हें भी सारी सुविधाएं और लाभ मिलना चाहिए।

अन्य खबरें