NOIDA BREAKING: सरफाबाद के सूबे यादव की गोली मारकर हत्या

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा के सरफाबाद गांव के रहने वाले सुबह यादव की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अपने कुछ साथियों के साथ हिंडन नदी के किनारे जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान हुए आपसी विवाद में उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  पुलिस ने हत्या आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

डीसीपी हरिश्चंद्र बताया कि शनिवार की रात बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। उसकी पहचान सरफाबाद गांव के रहने वाले सुबह यादव के रूप में हुई। सुबह यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सूबे यादव अपने कुछ साथियों के साथ हिंडन नदी के किनारे जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान इनका आपस में कुछ विवाद हुआ और उन लोगों द्वारा सूबे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरें