नोएडा के इन 7 सेक्टरों में सुरेंद्र सिंह नागर की कम्पनी दूध की आपूर्ति करेगी, नम्बर जारी

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | Surendra Singh Nagar



भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर की कम्पनी पारस मिल्क नोएडा के सात सेक्टरों में दूध आपूर्ति करेगी। नोएडा विकास प्राधिकरण ने कम्पनी को यह जिम्मेदारी दी। कम्पनी की ओर से एक मोबाइल नम्बर जारी किया है। नम्बर पर कॉल करके दूध का आर्डर किया जा सकता है। पारस ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी 11 आउटलेट लगाए हैं। जिन पर रोजाना करीब 5000 परिवारों को दूध की आपूर्ति की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पूर्व मण्डल महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुरेंद्र सिंह नागर लॉकडाउन के दौरान शहर के लोगों की मदद कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बाद अब नोएडा में भी पारस ग्रुप 7 सेक्टरों में दूध की आपूर्ति करेगा। नोएडा के सेक्टर 41, 44, 37, 28, 27, 135, 93 में दूध की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। कम्पनी के प्रबंधक सुमित चौहान के मोबाइल नम्बर +918920293204 पर कॉल करके दूध मंगवाया जा सकता है।

सासंद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 10 दिनों से 11 आउटलेट पर आपूर्ति की जा रही है। जहां से रोजाना करीब 5000 परिवारों को दूध, दही और पनीर की सप्लाई की जा रही है। पारस के दूध का एमआरपी बाकी सभी ब्रांड से कम है।

अन्य खबरें