महिला से मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरे को मैनेजर ने पकड़ा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



नॉलेज पार्क की एक एचआर मैनेजर की हिम्मत के चलते मोबाइल लुटेरा पकड़ा गया। दफ्तर से लौट रही महिला का मोबाइल लुटेरे ने लूट लिया। पीडि़ता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी से भिड़ गई। इस पर आरोपी धक्का देकर भागने लगा। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी का पीछा किया। साथ ही शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र की है। यहां के एक सेक्टर में रहने वाली महिला नॉलेज पार्क के एक कॉलेज में एचआर मैनेजर है। शनिवार शाम महिला दफ्तर से घर लौट रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही वह गामा सेक्टर के पास पहुंची तो एक युवक तेजी से उसके पास आया और मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। इस पर महिला आरोपी से भिड़ गई। आरोपी ने पीडि़ता को धक्का देकर उससे मोबाइल छीन लिया। लेकिन पीडि़ता ने हिम्मत नहीं हारी और वह उसका पीछा करने लगी। साथ ही महिला ने शोर मचा दिया। महिला जब तक उसे पकड़ती, इससे पहले वह ठोकर खाकर वह गिर पड़ी। इसी बीच लोगों से घिरता देखकर आरोपी ने मोबाइल फेंक दिया। मोबाइल नहीं मिला है।

महिला का शोकर सुनकर आसपास के लोग आरोपी को घेरने में जुट गए। लोगों से घिरता देख आरोपी ने मोबाइल को फेंक दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बीटा-2 थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की पहचान गामा सेक्टर निवासी गौरव के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबरें