Greater Noida: डबल मर्डर के आरोप में एक महिला सहित तीन आरोपी को भेजा जेल

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती बैरंगपुर गांव में गुरूवार को डबल मर्डर करने के आरोप में एक महिला समेत तीन आरोपियो को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। मुख्य आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयोग की गयी अवैध पिस्टल बरामद कर ली गयी। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस गस्त बढा दी गयी है। डबल मर्डर के बाद गांव में सन्नाटा झाया हुआ है। घायल ब्रहम सिंह खतरे बाहर है। आईसीयू से जनरल वार्ड में स्फिट कर दिया गया है। अन्य आरापियो की गिरफतारी के लिए पुलिस संदिग्ध जगहो पर दबिश डाल रही है। 

रास्ते में बनी नाली को लेकर नई बस्ती बैरगपुर गांव में गुरूवार को विनित व रविंद्र के बीच मार पीट हो गयी थी। झगडा की शुरूवात महिला से शुरू हुई थी। विनित ने अवैध पिस्टल से गोली चलाकर रविंद्र व महिला प्रेम की गोली मार हत्या कर थी वही रविंद्र के पिता ब्रहम सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया था। पीडित पक्ष ने 6 को नामित करते हुए 10 के खिलाफ रिपोर्ट कर दी। पुलिस ने विनित, पत्नी अंजली व सुदंर को गिरफतार कर लिया और कोर्ट मे पेश करते हुए जेल भेजा जा रहा है। गांव में डबल मर्डर के बाद लोग पीडित परिवार को शांतवना देेन के पहुच रहे है। हत्या के बाद से गांव में मातम झाया हुआ है। हाहाकर मच रहा है।  दादरी कोतवाली के एसएचओ दिनेश सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है। हत्या में वाछितो को गिरफतारी के लिए पुलिस दबिस डाल रही है। 

अन्य खबरें