Noida: पत्नी ने कपड़े धोने से किया मना तो पति ने चाकू से किया वार, जानिए पूरा मामला

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा के रोहिल्ला पुर गांव में गुरुवार की रात पति ने जरा सी बात पर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी पति ने पत्नी से कपड़े धोने के लिए कहा था। लेकिन महिला ने कपड़े धोने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी पति गुस्से में आ गया और पता नहीं पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा थाना एक्सप्रेसवे पुलिस के मुताबिक रोहिल्ला पुर गांव में राजकुमार अपनी पत्नी के साथ रहता है। गुरुवार की रात राजकुमार उसकी पत्नी के बीच कपड़े धुलने को लेकर विवाद हो गया। राजकुमार ने अपनी पत्नी से कपड़े धोने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया।  जिससे नाराज होकर आरोपी राजकुमार ने पत्नी पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।गंभीर हालत में महिला को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में महिला की तरफ से आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें