BREAKING: ग्रेटर नोएडा में जीबीयू पहुंचे योगी आदित्यनाथ, समय से 10 मिनट पहले पहुंचे

Google Image | ग्रेटर नोएडा में जीबीयू पहुंचे योगी आदित्यनाथ



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 2 दिन के दौरे पर गौतमबुद्ध नगर पहुंच गए हैं। शुक्रवार की शाम 5:50 बजे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतर गया है। मुख्यमंत्री को 6:00 बजे गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचना था, लेकिन वह समय से 10 मिनट पहले ही पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री आज का रात्रि प्रवास जीबीयू के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में ही करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर में चल रहे अभियान की समीक्षा करने के लिए आए हैं। वह शनिवार की सुबह नोएडा में जिला अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। करीब 350 करोड रुपए की लागत से बने जिला अस्पताल में 156 बिस्तरों की स्वास्थ्य सेवाएं शनिवार की सुबह शुरू हो जाएंगी। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेलीपैड से यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में पहुंच गए हैं। 

यहां 6:30 बजे से मुख्यमंत्री पहले गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर और जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह भाटी और नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पुलिस और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

अन्य खबरें