नवरात्रि में सशक्त होंगी नाेएडा की 18 हजार महिलाएं : घरों से जा रही किशोरियों के लिए विशेष अभियान, एक महीने तक चलेगा कार्यक्रम

नोएडा | 1 महीना पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida News : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को लेकर हमेशा सख्त दिखाई देते है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला सुरक्षा एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा और एसीपी मिलकर मलिन बस्तियों में मिशन प्रतिभाग 2.0 अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के दस स्लम एरिया के 20 लोकेशन पर कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें कामकाजी और नौकरीपेशा महिलाओं और युवतियों को शामिल किया जाएगा। 

कहां से और कैसे उन तक सहायता पहुंचेगी
जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि से शुरू होने वाला अभियान मई के अंतिम हफ्ते तक चलेगा। धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। कई स्कूलों से भी इसके लिए संपर्क किया गया है ताकि वहां पढ़ने वाली छात्राओं को भी महिला अधिकारों के प्रति जागरुक किया जा सके। अभियान में छठी से 12वीं तक के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। उन्हें बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सीपीआर की ट्रेनिंग, नैचुरल हाईजीन, बाल श्रम और महिला संबंधी अपराध समेत अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्राओं और महिलाओं को बताया जाएगा कि अगर उनका घर, ऑफिस या सोशल मीडिया पर शीषण तो रहा है तो वह कैसे आवाज उठा सकती हैं।

18 हजार महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने का लक्ष्य
कमिश्नरेट पुलिस की महिला यूनिट ने अभियान के तहत 18 हजार महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादन और एसीपी सौम्या सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसकी मॉनिटरिंग पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा की जाएगी। अभियान के तहत बच्चों और महिलाओं की सभी तरह के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

किशोरियों के लिए विशेष अभियान 
एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा ने बताया कि नोएडा जैसे शहर में किशोरियों के घर छोड़कर भागने के मामले सबसे ज्यादा आते हैं। ऐसे में किशोरियों के लिए विशेष अभियान इस बार चलाया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि शादी की सही उम्र क्या है। शिक्षा और इसके फायदों के बारे में भी किशोरियों को जानकारी दी जाएगी।

अन्य खबरें