नोएडा में 2 चोर गिरफ्तार : महंगे मोबाइल, कीमती सामान और लैपटॉप पर रहती थी नजर, ऐसे दबोचे

नोएडा | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया



Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर-49 पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी घरों से महंगे मोबाइल, कीमती सामान और लैपटॉप चोरी करते थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की कई वारदातों को करना स्वीकार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

बरौला टी पाइंट से पकड़ा 
शनिवार को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बरौला टी पाइंट से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश वर्मा और मनीष के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बरौला में रहते हैं। इनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी घर के दरवाजे खुले रखकर सोने वाले लोगों के मोबाइल फोन, कीमती सामान, लैपटॉप आदि चोरी करते थे। गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी की कई वारदातें करना कबूल किया है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घरों में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबरें