हाथरस हादसे में घायल दो महिलाएं नोएडा पहुंची: जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, बोली- भगवान का शुक्र है, हमें बचा लिया

नोएडा | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | भगदड़ में घायल 2 महिलाएं



Noida News : हाथरस में हुए हादसे में घायल होने के बाद दो महिलाएं नोएडा पहुंची हैं। दोनों का नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों महिलाएं ग्रेटर नोएडा के दादरी की रहने वाली हैं। महिलाओं ने बातचीत के दौरान कहा कि बस भगवान ने बचा लिया, नहीं तो मौत सामने ही खड़ी थी। 

भगदड़ में गंभीर रूप से घायल  
सेक्टर 39 जिला अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय अनीता और 30 वर्षीय बबीता भर्ती हैं। अनीता ने बदन दर्द की शिकायत की। डॉक्टरों ने उपचार से पहले ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी टेस्ट कराया। जांच रिपोर्ट सामान्य आई। उधर, डॉक्टरों ने बबीता की ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी टेस्ट कराया। जांच रिपोर्ट सामान्य आई। एहतियात के तौर पर दोनों महिलाओं को अस्पताल परिसर की इमरजेंसी में आईसीयू-3 में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों की टीम महिलाओं का इलाज कर रही है। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल का कहना है कि घायल महिलाओं की देखभाल के लिए टीम लगाई गई है। महिलाओं की हालत सामान्य है। 

हाथरस प्रशासन की टीम ने नहीं किया संपर्क 
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हाथरस प्रशासन ने डॉक्टर और एंबुलेंस के संबंध में संपर्क नहीं किया है और जिले से कोई टीम भी नहीं भेजी गई है। वहीं हाथरस प्रशासन की टीम ने अभी तक मदद के लिए अस्पताल से संपर्क नहीं किया है।

अन्य खबरें