नोएडा में किसानों को मिलेगी राहत : 268 प्लॉट अक्टूबर तक होंगे आवंटित, हर पखवाड़े में दो गांवों का होगा सर्वे

नोएडा | 3 घंटा पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | बैठक



Noida News : नोएडा प्राधिकरण में सीईओ डॉ.लोकेश एम. और भारतीय किसान परिषद के बीच एक अहम बैठक हुई है। इसमें किसानों की समस्याओं पर करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई। बैठक में भारतीय किसान परिषद के कई बड़े नेता शामिल हुए। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, उदल आर्य, प्रेम पाल चौहान और कई अन्य लोग थे।

527 प्लॉट देने बाकी 
भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा किसानों को जमीन के बदले प्लॉट देने का था। किसानों ने पूछा कि उनके प्लॉट कब मिलेंगे। इस पर अधिकारियों ने बताया कि अभी 527 प्लॉट देने बाकी हैं। इनमें से 40 प्लॉट तो जल्द दे दिए जाएंगे। बाकी 268 प्लॉट अक्टूबर के अंत तक मिल जाएंगे। बचे हुए प्लॉट दिसंबर 2024 तक दे दिए जाएंगे।

आंदोलन की चेतावनी
किसानों की एक और मांग थी कि गांव की आबादी वाली जमीन का मामला जल्दी सुलझाया जाए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि हर 15 दिन में दो गांवों का सर्वे करके यह काम किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि अगर उनके काम में देरी या लापरवाही हुई, तो वे फिर से आंदोलन करने को तैयार हैं।

अन्य खबरें