COVID-19 BREAKING नोएडा में आज 86 नए मामले आए, अब तक 24,266 लोगों में पुष्टि

नोएडा | 3 साल पहले | Anika Gupta

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 86 नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,266 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि संक्रमण के 86 नए मामले सामने आए हैं। 

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 810 मरीजों का उपचार चल रहा है और 23,370 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 24,266 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक कुल 86 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य खबरें