नोएडा लिफ्ट हादसा : घायलों में दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के 9 निवासी, यह है पूरी जानकारी

नोएडा | 9 महीना पहले | Pankaj Parashar

Tricity Today | नोएडा लिफ्ट हादसा



Noida News : नोएडा में शुक्रवार की देर शाम बड़ा लिफ्ट हादसा हुआ है। यह हादसा शहर के सेक्टर-126 में स्थित एक कमर्शियल साइट के टॉवर में हुआ है। यहां पर लिफ्ट टूटकर गिर गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं। इनमें दिल्ली से एक, गाजियाबाद के तीन, नोएडा से तीन और ग्रेटर नोएडा से दो लोग शामिल हैं। आनन-फानन में सारे घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरख में घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद कमर्शियल साइट पर भीड़ इकट्ठा हो गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। यह हादसा थाना सेक्टर-126 के क्षेत्र में हुआ है।

हादसे में घायल लोगों की जानकारी
1. पीयूष पुत्र सुरेश (उम्र 22 वर्ष) निवासी प्रताप विहार, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद
2. अभिषेक पुत्र राम कुमार पंडित (उम्र 23वर्ष) निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, जनपद गाज़ियाबाद
3. अभिषेक गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता (उम्र 24 वर्ष) निवासी शहाबेरी, गाजियाबाद
4. सौरभ कटियार पुत्र अजय भान (उम्र 28 वर्ष) निवासी एनआरआई रेसिडेंसी, परी चौक, ग्रेटर नोएडा
5. रजत शर्मा पुत्र आदर्श शर्मा (उम्र 29 वर्ष) निवासी एच-2 स्ट्रीट नंबर-1, फेस-3, विकास नगर, दिल्ली
6. शुभम भारद्वाज पुत्र कुलदीप भारद्वाज (उम्र 22 वर्ष) निवासी ई-209, सेक्टर-22, नोएडा
7. यशु शर्मा पुत्र विशाल शर्मा (उम्र 23 वर्ष) निवासी 903 जेपी कॉसमॉस, सेक्टर-134, नोएडा
8. सागर पुत्र नवदीप (उम्र 25 वर्ष) निवासी ई-84 सेक्टर-51, नोएडा
9. अभिजीत पुत्र विजय सिंह (उम्र 23 वर्ष) निवासी 51/903 जेपी कॉसमॉस, सेक्टर-134, नोएडा

मौके पर पहुंची पुलिस
लिफ्ट गिरने की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल है। घटना के बाबत पुलिस अभी कुछ भी कहने का तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। लोगों से बात की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम सेक्टर-125 के एक आफिस कांपलेक्स की लिफ्ट से कंपनी का स्टॉफ नीचे आ रहा था। उसी दौरान लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस हादसे की जानकारी होते ही पूरे कांपलेक्स में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 9 लोगों के जख्मी होने की खबर है। मौके पर पहुंचे लोगों ने लिफ्ट से घायलों को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया गया।

अन्य खबरें