गौतमबुद्ध नगर : बिना कमर्शियल पंजीकरण कैब और बाइक पर होगा एक्शन, ओला और उबर को भी भेजा नोटिस

नोएडा | 1 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जो गाड़ियां बिना कमर्शियल पंजीकरण के कैब के रूप में चल रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में काफी ऐसी बाइक है, जो ओला और उबर के साथ चल ही हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ भी एक्शन होगा। बताया जा रहा है कि यह एक्शन परिवहन विभाग लेगा। इसके लिए कैब बाइक और कार चलाने वाली कंपनियों को नोटिस भेजा गया है।

नियमों का हो रहा उल्लंघन
गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि जिले में काफी ऐसे वाहन है। जो बिना कमर्शियल रजिस्ट्रेशन के भी कैप कार और कैब बाइक के रूप में संचालित है। ऐसे वाहनों पर एक्शन लिया जाएगा। यह नियमों के विपरीत है। अगर कैब में किसी को गाड़ी चलानी है तो उसको कमर्शियल रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग नियमों के खिलाफ चलते हैं और बिना कमर्शियल रजिस्ट्रेशन के वाहन सड़कों पर दौड़ आते हैं। अब ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

दोनों कंपनी को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा उबर व ओला कंपनी की कैब चलती हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों कंपनी को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी गई है। जिसमें इस बात की जानकारी मिलेगी कि जिले में कितने वाहनों का ओला और उबर में रजिस्ट्रेशन है। उसके बाद इसकी भी छानबीन की जाएगी कि कितने वाहन जिले में कैब के रूप में चले हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने अप्रैल से अभियान चलाकर एक्शन सख्त किया जाएगा।

अन्य खबरें