मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव नोएडा में : अपने जेठ अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, ससुर शिवपाल यादव के बारे में कही यह बड़ी बात

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | अपर्णा यादव



NOIDA BREAKING : मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज शुक्रवार को नोएडा में है। दरअसल, अपर्णा यादव शहर में स्थित एक कॉलेज में आई थी। उसके बाद नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उसी दौरान अपर्णा यादव ने अपने जेठ अखिलेश यादव और आजम खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है।

अखिलेश और आजम पहले अपने दागों को देखें
अपर्णा यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अखिलेश यादव और आजम खान राजनीति करने से पहले अपने ऊपर लगे दागों और मुकदमा नहीं देख रहे हैं।" उन्होंने शिवपाल यादव के बारे में कहा कि अगर शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनको स्वागत है। शिवपाल यादव द्वारा योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर अपर्णा यादव बोली, "योगी आदित्यनाथ तारीफ के लायक हैं। इसलिए हर व्यक्ति उनकी तारीफ करता है। जिसके अंदर खुद ही दोष पाए जाते हैं। वह हमेशा दूसरों की बुराई ही करता है।"

अन्य खबरें