नोएडा : एफओबी निर्माण से पहले निरीक्षण करने पहुंचे अफसर, सीईओ ऋतु महेश्वरी का आदेश- अफसर रखें निगरानी

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा में सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास एफओबी का कार्य शुरू होने वाला है। एफओबी का कार्य शुरू होने से शुक्रवार को अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी का आदेश है कि नोएडा शहर में जीतने भी विकास कार्य चल रहे हैं। सभी पर अफसर निगरानी बना कर रखें।

अफसर खुद रखें प्रोजेक्ट की निगरानी
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतु महेश्वरी विकास कार्यों को लेकर काफी एक्टिव है। उन्होंने अफसरों का आदेश दिए हैं कि हर एक प्रोजेक्ट पर वो खुद निगरानी रखें। जहां पर विकास कार्य हो रहे हैं, वहां पर सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की जाए। नोएडा में काफी स्थानों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होंने साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है।

शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर के नाम पर एफओबी
नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शहर के कई एफओबी अलग-अलग हस्तियों को डेडीकेटेड किए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक फुटओवर ब्रिज को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के नाम पर बनाया गया है। इस फुटओवर ब्रिज पर सरदार भगत सिंह की पूरी जीवनी और प्रमुख घटनाओं को अंकित किया गया है। इसी तरह नोएडा में फिल्म सिटी के पास बनाया गया फुटओवर ब्रिज स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को समर्पित किया गया है। इस ब्रिज पर लता मंगेशकर के चित्र और जीवनी प्रदर्शित किए गए हैं।

अन्य खबरें