भारतीय किसान संगठन एकता का विस्तार : निजामुद्दीन को बनाया अयोध्या का जिला प्रभारी, पूर्वांचल में चलेगा सदस्यता अभियान   

नोएडा | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | निजामुद्दीन अयोध्या जिले के जिला प्रभारी नियुक्त



Noida News : भारतीय किसान संगठन एकता ने निजामुद्दीन को अयोध्या जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को किसान संगठन ने अपने नोएडा कार्यालय एफएनजी विहार पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर निजामुद्दीन ने कहा कि वह संगठन के बैनर तले किसान और मजदूर की आवाज उठाएंगे। 

समस्याओं का कराऐंगे समाधान 
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भी संगठन का विस्तार होगा। वह संगठन के लिए अयोध्या समेत पूर्वांचल के दूसरे शहरों में भी सदस्यता अभियान चलाएंगे। लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में किसान और मजदूरों की समस्याओं को पूरजोर से प्रशासन के सामने रखा जाएगा। साथ ही तत्काल समाधान कराने की कोशिश भी की जाएगी। 

यह रहे मौजूद 
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश सचिव नवल किशोर, गाजियाबाद जिला सचिव आफताब राणा, गौतमबुद्धनगर जिला उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, विजय कुमार, भानु जाटव, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें