यूपी चुनाव : अंतिम 4 घंटों में शशि थरूर ने नोएडा विधानसभा पर झोंकी ताकत, पंखुड़ी पाठक ने किया यह बड़ा ऐलान

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | प्रचार-प्रसार



Noida News : गौतमबुद्ध नगर में पहले चरण का चुनाव प्रचार का समय आज खत्म हो गया है। आज आखरी दिन जनपद में बड़े-बड़े नेताओं ने दस्तक दी है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। शहरी वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को प्रचार के मैदान में उतारा गया।

"पंखुड़ी पाठक को विजय बनाएं"
शशि थरूर ने नोएडा में कहा कि इस बार नोएडा के फ्लैट मालिकों और नोएडा के व्यापारियों ने ओर यह की आम जनता ने मन बना लिया है, जो विधायक उनके दुख-सुख में साथ नही दे सकता। ऐसे विधायक को इस बार सबक सिखाना है। इस लिए नोएडा के मतदाताओं ने मन बना लिया है, इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इस बार नोएडा से कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुरी पाठक को भारी मतों से विजय बना कर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। भाजपा की इस जन विरोधी सरकार से यहाँ की जनता का मन भंग हो गया है। किसान ओर युवा अब बदलाव चाहते है। 

"मैं यहां व्यवस्था ठीक करवाऊंगी"
मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने प्रचार के अंतिम दिन सेक्टर-15, सेक्टर-26, सेक्टर-30, सदरपुर, सेक्टर-8 और 10 की जेजे कालोनियों में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने पंखुड़ी पाठक को बताया सेक्टर-15 में रेन वाटर कंजर्वेशन किया जाता है तो उन्होंने जवाब में कहा कि आप लोग चुनाव में विजयी बनवाइए, मैं यह व्यवस्था कई जगह करवा दूंगी।  इसके अलावा पंखुड़ी पाठक ने अपने चुनाव प्रचार का समापन सदरपुर और सेक्टर-8 और 10 की झुग्गी-झोपड़ियों में जनसंपर्क करते हुए किया। 

यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर उनके साथ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन दीप कौर, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, महासचिव रूबी चौहान, महासचिव सोनू खारी, महासचिव एसकेएस राणा, महासचिव रोहित सपरा, रामकुमार शर्मा, राजकुमार प्रथम, अमित यादव, जितेन्द्र चौधरी, सचिन तंवर, अजित विश्वास और हासिम खान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें