गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई : न्याय पंचायत, ग्राम सभा और बूथ कमेटियां भंग की, अब यह होगी रणनीति

नोएडा | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिला कमेटी ने तत्काल प्रभाव से न्याय पंचायत, ग्राम सभा और बूथ कमेटियों को भंग कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस कमेटी में जगह दी जाएगी। अगले एक महीने में कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर इनका पुनर्गठन किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को जिला कमेटी की मासिक बैठक में लिया गया।

6 महीने तक चलेगा हाथ बदलेगा हालात जनसंपर्क अभियान 
जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगले छह महीने तक हाथ बदलेगा हालात जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर आम जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए संगठन का पुनर्गठन भी आने वाले कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। 

लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन पर हुई चर्चा 
जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि मासिक बैठक में न्याय पंचायत, ग्राम सभा और बूथ कमेटियों को भंग कर दिया गया है। अगले एक महीने में इनका पुनर्गठन किया जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता दुष्यंत नागर, दिनेश शर्मा, गौतम अवाना, जितेंद्र चौधरी, ललित अवाना, कपिल भाटी, कल्पना सिंह, निशा शर्मा, शुभम कश्यप, महाराज सिंह नागर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें